फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The accused woman used to beg children by kidnapping, police sent them to jail

अपहरण कर बच्चों से भीख मंगवाती थी आरोपी महिला, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 30 Oct 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused woman used to beg children by kidnapping, police sent them to jail
थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा जेल भेजी गई अपहरणकर्ता महिला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रामगढ़ के मोहल्ला ठारपूठा से छह साल की बच्ची का अपहरण करने वाली आरोपी महिला से पूछताछ कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इसी महिला को पूर्व में थाना उत्तर पुलिस ने बच्चे के अपहरण और दक्षिण पुलिस बच्चा चोरी के मामले में जेल भेजा था। वह बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगाने का काम करती थी। इसका खुलासा रामगढ़ पुलिस ने बालिका का अपहरण करने वाली आरोपी महिला से पूछताछ के बाद किया है।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूठा निवासी छह साल की बालिका का शनिवार शाम अंबेनगर गली नंबर चार की रहने वाली तारावती ने उस वक्त अपहरण किया था, जब बालिका मां के साथ भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। मां कथा सुन रही थी, बालिका पंडाल के बाहर खेल रही थी। बालिका को अगवा करने वाली आरोपी महिला को रामगढ़ पुलिस ने सांती रोड स्थित नाथ की बगीची के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बच्चों का अपहरण कर उनको गैर जिलों में भेजकर भीख मंगवाने का काम कराती है। इसी महिला को थाना उत्तर पुलिस ने बच्चे के अपहरण के मामले में वहीं दक्षिण पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले में पूर्व में जेल भेजा था। महिला के संपर्क में कौन-कौन हैं उनके बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed