फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The accused in the sexual harassment case will have to record his statement today

Firozabad News: यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को आज दर्ज कराने होंगे बयान

Mon, 09 Jun 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The accused in the sexual harassment case will have to record his statement today
सांकेतिक 
शिकोहाबाद। यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी प्रोफेसर को आज अपने बयान सीओ के समक्ष दर्ज कराने हैं। जिसके बाद सीओ कार्यालय से इस मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। हालांकि थाना पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जिससे अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


शहर के नारायण महाविद्यालय में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला एक गुमनाम पत्र के माध्यम से सुर्खियों में आया था। इस मामले में पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी थी। साथी ही क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों ने भी जांच की थी। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष आरोपी प्रोफेसर रवि यादव महाविद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। पुलिस के समक्ष भी किसी छात्रा ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए थे। वहीं प्रोफेसर से भी थाना पुलिस ने पूछताछ की थी। जिसकी जांच पूरी करने के बाद अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। हाल ही में सीओ ने महाविद्यालय जाकर इस मामले में आरोपी विभागाध्यक्ष को 10 जून तक उनके कार्यालय में आकर बयान दर्ज कराने के लिए समय दिया था।
विज्ञापन

आरोपी विभागाध्यक्ष को मंगलवार तक अपने बयान दर्ज कराने हैं। बयान दर्ज न कराए जाने पर सीओ कार्यालय से इस मामले की एक अन्य जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि हमारी जांच पूर्ण हो चुकी है। जबकि सीओ कार्यालय से इसकी जांच चल रही है। जिसके बयान दर्ज होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed