{"_id":"616ef9981e194d77c22acecf","slug":"thakurji-maharaj-will-give-darshan-in-white-clothes-on-sharad-purnima-firozabad-news-agr5119469148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदपूर्णिमा पर श्वेत वस्त्र में दर्शन देंगे ठाकुरजी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदपूर्णिमा पर श्वेत वस्त्र में दर्शन देंगे ठाकुरजी महाराज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को शरद पूर्णिमा का पर्व धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। शहर के साथ जिले भर के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। ठाकुरजी महाराज श्वेत वस्त्रों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इधर घर-घर में टेसू-झांझी का विवाह भी धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। मंदिरों में शरद पूर्णिमा को लेकर तैयारियां चलती रही। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया।
मंदिर राधामोहन महाराज मोहल्ला दुली में शरद पूर्णिमा पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। धवल चांदनी में विराजमान ठाकुरजी श्वेत पोशाक में दर्शन देंगे। प्रदीप दीक्षित ने बताया कि रात में खीर खुले आसमान में रखकर सुबह प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। मंदिर में भजन भी होंगे।
मंदिर बिहारीजी कृष्णापाड़ा में शरद पूर्णिमा पर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गर्भगृह के बाहर आकर बिहारीजी महाराज राधारानी के साथ दर्शन देंगे। सफेद विद्युत झालरों से ही मंदिर को सजाया गया है। अध्यक्ष रामअवतार शर्मा और महंत मुन्नालाल शास्त्री ने श्रद्धालुओं से मंदिर आने की अपील की है।