फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   testing,firozabad,agriculture officer Ravikant singh

उर्वरक की 38 दुकानों पर छापेमारी, डीएपी से दस नमूनें लेकर जांच के लिए भेजे

Sat, 26 Jun 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
testing,firozabad,agriculture officer Ravikant singh
फिरोजाबाद। किसानों को खरीफ की फसल की बुवाई के दौरान गुणवत्तापूर्वक उर्वरक मुहैया कराने के उद्देश्य से शासन के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में स्थित उर्वरक विक्रेताओं के यहां सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान डीएपी के दस नमूने लेकर उनको जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। छापेमारी के कारण उर्वरक विक्रेता दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में जिले में शनिवार को खाद विक्रेताओं के यहां सघन छापेमारी की गई। कृषि विभाग की तीन टीमों द्वारा एक साथ छापेमारी किए जाने से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने देवराह कृषक सेवा केंद्र, अमर खाद भंडार, ध्रुव चैतन्य खाद एवं बीज भंडार, ताज एण्ड कंपनी, भारत खाद भंडार, इफ्को किसान बाजार सिरसागंज, शिवा खाद एजेंसी, अमित खाद एवं बीज भंडार, गर्ग खाद भंडार, विनोद खाद एवं बीज भंडार, श्याम खाद भंडार, भोलेनाथ खाद एवं बीज एजेंसी, न्यू पूजा खाद एवं बीज एजेंसी पाढ़म, गुप्ता खाद एवं बीज भंडार, अशोक एंड ब्रदर्स टूंडला, अरविंद खाद एवं बीज भंडार, अरविंद खाद एवं बीज भंडार सहित कुल 38 दुकानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान दस खाद के नमूनें लेकर उनको जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने सभी खाद विक्रेताओं से कहा कि वह क्यूआर कोड एवं पीओएस मशीन से बिक्री करें। किसानों को कैश मीमों अवश्य दें। प्रधानमंत्री के द्वारा डीएपी की प्रति बैग 1200 रुपये एवं यूरिया 267 रुपये में बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed