{"_id":"64f0eaeb29698792f4009426","slug":"testing-facilities-will-increase-in-jatau-khairgarh-public-health-unit-will-be-built-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3762-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जाटऊ-खैरगढ़ में बढ़ेंगी जांच की सुविधा, बनेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जाटऊ-खैरगढ़ में बढ़ेंगी जांच की सुविधा, बनेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट
Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएचसी स्तर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटें (बीपीएचयू) स्थापित कराने का काम शुरू किया गया है। पहले चरण में खैरगढ़ के अलावा जाटऊ सीएचसी को शामिल किया गया है। 96 करोड़ की लागत से भवन निर्माण कराए जाएंगे। इसी सप्ताह भवन के निर्माण का काम शुरू हो गया है। ऐसा होने पर रोगियों के लिए सुविधाएं और बढ़ जाएंगीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम ने बताया कि 15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच और इलाज से संबंधित सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले की सभी सीएचसी में बीपीएचयू यूनिट स्थापित होना है। पहले चरण में जिले की दो सीएचसी को चुना गया है। इसमें जाटऊ ओर खैरगढ़ सीएचसी को चुना गया है। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जाटऊ ओर खैरगढ़ में भवन के निर्माण का काम शुरू हो गया है। प्रत्येक भवन करीब 48 लाख रुपये की कीमत से बनवाया जा रहा है।
यह मिलेगी सुविधा
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटों में हेल्थ लैब का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम होंगे। कंप्यूटर कक्ष के साथ ही दो हाल बनवाए जाएंगे। बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपाय भी उपलब्ध होंगे। सीएचसी स्तर पर ब्लड की कई जरूरी जांचें नहीं हो पा रही हैं। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भी नही हो रहे हैं। यूनिटें स्थापित होने के बाद यह जांचें भी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए मरीजों को निजी पैथाेलॉजी व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटों के भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद साथ ही फर्नीचर आदि के लिए प्रत्येक यूनिट को फर्नीचर के लिए 5.96 लाख रुपये दिए गए हैं। अधीक्षकों को फर्नीचर आदि की व्यवस्था करके अस्पताल परिसर में यूनिट शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। भवन बनने के बाद यूनिट नए भवन में संचालित होगी।
डॉ. रामबदन राम, सीएमओ