{"_id":"698e3ef59a15034784030aac","slug":"testimony-against-occultist-kamruddin-in-makhanpur-double-murder-case-today-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167570-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तांत्रिक कमरुद्दीन के खिलाफ मक्खनपुर दोहरे हत्याकांड में गवाही आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तांत्रिक कमरुद्दीन के खिलाफ मक्खनपुर दोहरे हत्याकांड में गवाही आज
Fri, 13 Feb 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिल्ली के पीरगढ़ी में तीन लोगों की धनवर्षा का लालच देकर जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या करने वाले कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद के मक्खनपुर में ही 13 मई 2025 को दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस हत्याकांड का मुकदमा एडीजे-8 कोर्ट में ट्रायल पर है। आज यानी शुक्रवार को वादी रामसिंह, जो कि मृतक रामनाथ का भाई है, उसके बयान दर्ज होंगे। पुलिस इस मुकदमे में फास्ट ट्रैक की तर्ज पर पैरवी कर रही है।
कमरुद्दीन मूलरूप से अजमेरी गेट, रामगढ़ का रहने वाला है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित नगला मवासी में खाली प्लाॅट में नीम के पेड़ के नीचे धन गड़ा होने का लालच पूरन निवासी रेहना, उत्तर और उसके रिश्तेदार रामनाथ निवासी गोकुल, एका को दिया था। इन दोनों से मोटा पैसा वसूला था। दोनों इसकी बातों में आ गए। आठ मई 2025 को कमरुद्दीन ने इन दोनों को जहरीला पानी और लड्डू देकर पेड़ के पास भेज दिया था और कहा था कि लड्डू खाने के बाद पानी पीकर प्रार्थना करें। लालच में फंसकर दोनों ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले में रामनाथ के भाई रामसिंह ने कमरुद्दीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दोहरे हत्याकांड में 12 अगस्त को दाखिल हुई थी चार्जशीट
पुलिस ने जांच के बाद कमरुद्दीन के खिलाफ 12 अगस्त 2025 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। 22 सितंबर को कोर्ट में आरोप तय हुए थे। इसी बीच सितंबर में कमरुद्दीन हाईकोर्ट चला गया और वहां से जमानत पाकर जेल से रिहा हो गया। इसके बाद फिरोजाबाद छोड़कर गाजियाबाद के लोनी में जाकर रहने लगा था।
विज्ञापन
अत्यंत घातक जहर मिलाकर खिलाता है लड्डू, पिलाता है पानी
पूरन और रामनाथ की मौत के मामले में पुलिस ने लड्डू और पानी के सैंपल व विसरा की जांच कराई थी। एफएसएल लैब ने रिपोर्ट दी थी कि कमरुद्दीन ने घातक विषाक्त पदार्थ देकर हत्या की थी। इस जहर के सेवन से इंसान का तंत्रिका तंत्र काम करना बंद कर देता है।
वर्जन कमरुद्दीन के खिलाफ कड़ी अभियोजन पैरवी पुलिस द्वारा कोर्ट में की जा रही है। पूरन और रामनाथ की हत्या में उसे कठोर सजा कराने पर जोर है। - सौरभ दीक्षित, एसएसपी