फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   termination of teacher

शेष रह गए 107 फर्जी शिक्षकों की जल्द होगी बर्खास्तगी, मची खलबली

Sat, 16 Nov 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
termination of teacher
फिरोजाबाद। 54 फर्जी शिक्षकों की बर्खास्ती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हडकंप मचा है। शेष रह गए 107 फर्जी शिक्षकों सूची बनना कार्यालय में शुरु हो गई है। लेकिन इन 107 शिक्षकों में पहले चौथी लिस्ट में भी करीब 30 शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस बार बर्खास्तगी के साथ एफआईआर होने से फर्जी शिक्षक अधिक बेचैन दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में 161 फर्जी शिक्षकों की सूची एसआईटी से आई थी। इन शिक्षकों ने सन 2004-05 में बीएड की फर्जी एवं टैंपर्ड अंकतालिका से नौकरी हासिल कर ली थी। अभी तक शासन नरम था तो फर्जी शिक्षकों पर मेहरबानी चलती रही। 24 शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। तीसरे चरण में 30 शिक्षक बर्खास्त हुए, दूसरे दिन अधिकांश के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। शासन से लगातार अपडेट मांगा जा रहा है। ऐसे में चौथी सूची बीएसए कार्यालय में बनना शुरु हो गई है। चौथी सूची में कौन-कौन शिक्षक शामिल होंगे, इसे जानने के लिए बीएसए कार्यालय तक फर्जी शिक्षक संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

54 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। शासन बहुत सख्त है, शेष शिक्षकों को जल्द बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनकी सूची जारी कर एफआईआर और रिकवरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद पाठक - बीएसए
जिला कमेटी की जांच ठंडे बस्ते में
फिरोजाबाद। शासन ने सीडीओ की अध्यक्षता में जिला कमेटी निर्धारित कर फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए कहा था। फर्जी शिक्षकों का चिन्हांकन भी कर लिया गया। किंतु मामले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। करीब छह माह से एक भी फर्जी शिक्षकों पर जिला कमेटी ने कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में सिर्फ एसआईटी जांच वाले शिक्षक ही बर्खास्त हो पा रहे हैं।

रिकवरी किसी पर नहीं हो सकी
फिरोजाबाद। बर्खास्ती के समय भले ही एफआईआर और रिकवरी के आदेश हमेशा हुए हैं। मगर आज तक बर्खास्त हुए किसी भी शिक्षक पर रिकवरी जारी नहीं हो सकी है। एक या दो नोटिस जारी करने के बाद रिकवरी का कोई भी नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed