फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temperature rises by 3 degrees, fog prevails in the morning and evening

Firozabad News: तापमान 3 डिग्री बढ़ा, सुबह और शाम को छाया कोहरा

Tue, 23 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Temperature rises by 3 degrees, fog prevails in the morning and evening
सुभाष तिराहे पर मंगलवार को सुबह छाया घना कोहरा का नजारा। संवाद - फोटो : सुभाष तिराहे पर मंगलवार को सुबह छाया घना कोहरा का नजारा। संवाद
हवा की गुणवत्ता खराब की गुणवत्ता पर भी असर, वाहनों की गति धीमी पड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लगातार छठवें दिन कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़त रिकॉर्ड की गई। ठंड का प्रकोप बना हुआ है। एक्यूआई 180 रहा, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब रही। शाम होते ही एक बार फिर कोहरे की घनी चादर तनी दिखाई दी। इससे सर्दी में बढ़ोतरी हो गई।
सोमवार रात करीब 8 बजे से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते सरकारी कार्यालयों में लिपिक कोहरे के बीच कार्यालय में पहुंचे। लेकिन सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटने के साथ सूर्यदेव निकले तो धूप खिलने के साथ लोगों को गरमाहट मिली। लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए धूप का सहारा लिया। घरों की छतों के साथ सरकारी कार्यालयों के बाहर लोग बैठे दिखाई दिए। अस्पतालों में भर्ती मरीज एवं उनके तीमारदार भी धूप सेंकते नजर आए। लेकिन शाम से फिर ठंडक का एहसास बढ गया। ठंड बढ़ जाने के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



मंगल बाजार में भी रही भीड़
धूप खिलने के साथ साप्ताहिक बंदी के दिन लगने वाले मंगल बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ लगी दिखाई दी। सर्दी से बचाव के लिए गरम वस्त्रों की सबसे अधिक डिमांड रही। परिवार के लोग खरीददारी करते दिखाई दिए। इस तरह का नजारा बाजार में शाम के वक्त देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed