फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tehsil administration resolved the 50 year old Chak Road dispute

Firozabad News: 50 वर्ष पुराना चकरोड का विवाद तहसील प्रशासन ने कराया हल

Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration resolved the 50 year old Chak Road dispute
पिलुआ एवं किंदरपुर में 50 वर्ष पुराने चकरोड के विवाद को हल कराते एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, तहसील
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने बताया कि सदर तहसील के गांव पिलुआ एवं किंदरपुर गांव के बार्डर पर स्थित चकरोड को लेकर संतोष कुमार शर्मा एवं सोनू गुर्जर के परिवार के बीच पिछले करीब 50 वर्षों से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों में इसको लेकर काफी गतिरोध था। बुधवार को एसडीएम सदर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया। इसमें तहसीलदार सदर रवीश कुमार,राजस्व निरीक्षक मटसेना नरोत्तम सिंह,लेखपाल आकांक्षा सक्सेना,विकास सारस्वत,जफर हुसैन, विशाल लारांश, उमेश राठौर,प्रेमपाल सिंह,संजय सिंह, ज्योति वर्मा,अजय वर्मा एवं प्रमोद कुमार को साथ लेकर उक्त गांव में पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने के साथ जेसीबी के माध्यम से रात्रि में चकरोड डालने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मटसेना थाने का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एसडीएम सदर ने बताया कि दोनों पक्षों में 50 वर्ष से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed