फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager who was climbing a tree and cutting a branch died due to electric shock

Firozabad News: पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे किशोर की करंट लगने से मौत

Sun, 15 Sep 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager who was climbing a tree and cutting a branch died due to electric shock
टूंडला। पेड़ की टहनी काट रहे किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर घर से बकरी चराने के लिए गया था।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छितरई निवासी कल्लू खां का 17 वर्षीय पुत्र रेहान खान शनिवार दोपहर एक बजे घर से गांव के बाहर बकरी चराने गया था। वह बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर डंगी (बांस पर लगा हसिया) लगाकर टहनियां काट रहा था। तभी कटी टहनी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे पेड़ में करंट आ गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। परिजन ने मृत किशोर की पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से डाली काटने के दौरान हरी व गीली टहनी हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे किशोर को करंट लगा। विभागीय कार्रवाई करा रहे हैं। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।

दुष्यंत कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed