फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager went missing with mother to buy buffalo, slippers and clothes found 800 meters away

Firozabad News: मां के साथ भैंस लेने गई किशोरी लापता, 800 मीटर दूर मिले चप्पल-कपड़े

Mon, 30 Sep 2024 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager went missing with mother to buy buffalo, slippers and clothes found 800 meters away
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में किशोरी मां के साथ भैंस पकड़ने गई थी। तभी से वह लापता है। करीब 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार सुबह घर से 800 मीटर दूर उसके कपड़े और चप्पल पड़े मिले हैं। पुलिस ने महज गुमशुदगी दर्ज की है। परिजन का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

गांव नयाबांस बारेलाल की ठार निवासी शिवशंकर की पुत्री अन्नू (13) शनिवार शाम करीब छह बजे मां के साथ चरने गई भैंसों को पकड़ने गई थी। मां भैंस लेकर घर आ गई, लेकिन अन्नू नहीं आई। परिजन काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी के कपड़े और चप्पल घर से करीब 800 मीटर दूर मिले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के भाई अनिल का आरोप है कि पुलिस बहन को तलाशने में लापरवाही बरत रही है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed