फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager dies, uproar ensues accusing of stopping treatment

Firozabad News: किशोरी की मौत, उपचार रोकने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sat, 30 Aug 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies, uproar ensues accusing of stopping treatment
किशोरी  की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। - फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में किशोरी की नगला बरी स्थित लक्ष्मी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने भुगतान न करने पर उपचार रोकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शांत कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला काजीटोला निवासी राकेश कुमार की पुत्री अंजली (15) कई महीने से बीमार थी। उसके दिमाग में पानी भरने की शिकायत बताई गई थी। करीब ढाई महीने तक परिजन ने उसका उपचार नोएडा के अस्पताल में कराया था। 20 दिन पहले उसे रसूलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि तीन दिन से अस्पताल प्रशासन ने इलाज रोक दिया गया था। ऑक्सीजन भी हटा दी थी। हंगामे की सूचना पर डायल-112 पुलिस के अलावा रसूलपुर पुलिस भी मौके पर आ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्मी अस्पतला के ऑपरेशनल हेड रोहित सिकरवार का कहना है कि इनके नजदीकी रिश्तेदार ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बिल काफी अधिक होने के कारण जमा करने के लिए कहा गया था। बच्ची का उपचार बंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed