फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teenager died from lightning struck while companion was injured In Firozabad

Firozabad: तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली, किशोर की मौत, साथी घायल, पड़ोसी गांव खेत पर आलू बीनने गए थे

Thu, 09 Mar 2023 08:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 08:41 AM IST
सार

फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन
teenager died from lightning struck while companion was injured In Firozabad
गिर्राज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर सुनते ही लोग मौके की तरफ भागे। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना से गांव में मातम छा गया। 

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवाड़ी गांव की है। यहां मूकबधिर किशोर गिर्राज (16) बुधवार को पड़ोसी गांव बत्तरा निवासी निरंजन के खेत पर आलू बीनने गया था। उसके साथ उसी के गांव का भास्कर (8 वर्ष) भी गया था। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदल गया। बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश होने लगी।

विज्ञापन

तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी

बारिश से बचने को सभी लोग सुरक्षित स्थान की तरफ जाने लगे। गिर्राज और भास्कर भी खेत से निकल रहे थे। इसी समय बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी। इसकी चपेट में दोनों किशोर आ गए। दोनों घायल होकर वहीं गिर गए। अन्य लोगों ने देखा तो भागकर उनके पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली

ग्राणीणों ने दोनों को डॉक्टर के पास पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद गिर्राज को मृत घोषित कर दिया। साथी भास्कर का इलाज किया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर लेखपाल अनिल कुमार ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीम सत्येंद्र सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed