{"_id":"64ca9a8a9149bfcb680066bb","slug":"teenager-came-to-meet-facebook-friend-from-greater-noida-both-reached-the-police-station-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-1854-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फेसबुक दोस्त से ग्रेटर नोएडा से मिलने आई किशोरी, दोनों थाने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फेसबुक दोस्त से ग्रेटर नोएडा से मिलने आई किशोरी, दोनों थाने पहुंचे
Wed, 02 Aug 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। फेसबुक पर चैट करते समय ग्रेटर नोएडा की एक किशोरी की दोस्ती का कासगंज के युवक से हो गई। फेसबुक के बाद दोनों वाट्सएप चैट से बात करने लगे। 30 जुलाई को किशोरी अपने कासगंज निवासी प्रेमी से मिलने शिकोहाबाद आ गई। उधर कासगंज से युवक भी शिकोहाबाद पहुंच गया। दोनों शिकोहाबाद में एक दिन रुके। मंगलवार को प्रेमी युगल कहीं जाने के लिए निकला और ओवरब्रिज के नीचे बैठ कर बातें करने लगे। संदेश होने पर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने बताया कि छह माह पूर्व कासगंज के संदीप से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों फेसबुक पर चैट करते रहते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैट होना शुरू हो गया। दोनों मोबाइल नंबर पर बात करने लगे। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे से मिलने की योजना बनाई। इसी प्लान के तहत 30 जुलाई को किशोरी और उसका प्रेमी अपने घरों से निकल आए। दोनों शिकोहाबाद पहुंचे और यहां एक होटल में रूम लेकर रुके।
एक अगस्त को दोनों कहीं जाने की फिराक में एटा चौराहे पर पहुंचे और वाहन का इंतजार करने लगे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध देख चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया, जबकि किशोरी को थाने बैठा दिया। पुलिस की सूचना पर किशोरी की मां थाने पहुंच गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र का कहना है कि प्रेमी युगल थाने में हैं। सूचना पर लड़की की मां थाने आ गई हैं।