{"_id":"61b4ef1007c8ed5a7b689aed","slug":"teams-of-starlets-agra-rr-cricket-academy-reached-the-final-firozabad-news-agr5175722168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची स्टार्लेट्स आगरा, आरआर क्रिकेट एकेडमी की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची स्टार्लेट्स आगरा, आरआर क्रिकेट एकेडमी की टीमें
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुष्पा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आरआर पुष्पा देवी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को स्टार्लेट्स आगरा और आरआर क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को एलटाउन क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुमित यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी स्टार्लेट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। कप्तान तेजेंद्र ने सर्वाधिक 55, सचिन ने 37 रन बनाए। एल टाउन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आनंद राज ने 2, सचिन, निखिल, मुकुल ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल टाउन क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। इसमें मोहित ने 68, अभय ने 18 रन बनाए। स्टार्लेट्स क्रिकेट एकेडमी ने छह रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के अध्यक्ष रामशंकर दादा ने स्टार्लेट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान तेजेंद्र को दिया गया।
दूसरा सेमिफाइनल मैच आरआर क्रिकेट एकेडमी और ओम आरवी क्रिकेट एकेडमी आगरा के मध्य खेला गया। इसमें आरवी क्रिकेट एकेडमी आगरा के कप्तान देवेंदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरवी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए। कप्तान देवेंदर ने 65 गेंदो में 73, मनोज ने 26 रन बनाए। वहीं आरआर के बल्लेबाजों ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।