{"_id":"6283e710c55e7d583b12c7f3","slug":"team-vidut-nigam-firozabad-news-agr5338630139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसागंज में विद्युत टीम से अभद्रता, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसागंज में विद्युत टीम से अभद्रता, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में विद्युत चेकिंग करने गई टीम से क्षेत्रीय लोगों ने अभद्रता की है। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप टीम के सदस्यों ने लगाया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
उखरेंड के गांव ढ़कपुरा में टीम बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस दौरान एक निजी नलकूप पर एक लाख 18 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया था। टीम ने इस नलकूप का कनेक्शन काटा तो नलकूप स्वामी और क्षेत्र के कुछ लोग आ गए। नलकूप स्वामी के परिवार की महिलाओं ने भी विरोध करना शुरू कर दिया था। टीम से धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई । टीम में शामिल संविदाकर्मी नवीनचंद्र, कमलेश, दजीत सिंह, गनेश सिंह, राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि टीम के साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। टीम ने सिरसागंज थाने में तहरीर दी है। थाना सिरसागंज प्रभारी शिवकुमार चौहान बोले, सिरसागंज के गांव ढ़कपुरा में विद्युत टीम पर हमले और सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर विद्युत विभाग द्वारा दी गई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी होरीलाल, ओमकार, प्रेमपाल और रामखिलाड़ी निवासी ढकपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।