फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Team from Lucknow came to see the operation of ITMS system

Firozabad News: आईटीएमएस सिस्टम का संचालन देखने लखनऊ से आई टीम

Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Team from Lucknow came to see the operation of ITMS system
फिरोजाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था की रीढ़ इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के संचालन की जानकारी के लिए लखनऊ से एक टीम नगर निगम आई। टीम ने नगर आयुक्त, उप सभापति और पार्षदों के साथ चौराहों पर आईटीएमएस सिस्टम का क्रियान्वयन देखा। प्रोजेक्टर के माध्यम से सिस्टम की गतिविधियों के बारे में लोगों को अवगत कराया। लखनऊ से दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को फिरोजाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था संचालन को स्थापित आईटीएमएस सिस्टम का निरीक्षण किया। टीम ने प्रोजेक्ट कंट्रोल रूम में नगर आयुक्त, उप सभापति और पार्षदों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को देखा। लखनऊ से आई टीम के लीडर इंजीनियर डॉ. प्रशांत कुमार ने स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह बुंदेला से आईटीएमएस सिस्टम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पार्षदों से यातायात जागरूकता के लिए सहयोग की अपील भी की गई।
विज्ञापन

टीम लीडर प्रशांत कुमार नगर आयुक्त ऋषिराज, मुख्य अभियंता मनीष कुमार आदि के साथ जैन मंदिर चौराहा, गांधी पार्क और सुहागनगर चौराहा पर भी पहुंचे। जहां उन्हें सभी प्वाइंट पर यातायात सिग्नल व अन्य सुविधाएं सुचारू मिलीं। जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। टीम शाम को गंतव्य स्थान को लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed