फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers' Self-Care Team becomes a lifeline for two innocent children and elderly parents.

Firozabad News: टीचर्स सेल्फ केयर टीम बनी दो मासूमों और बुजुर्ग माता-पिता का सहारा

Tue, 13 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Self-Care Team becomes a lifeline for two innocent children and elderly parents.
फिरोजाबाद। टीचर्स सेल्फ केयर टीम दो दिवंगत शिक्षक परिवारों की मदद को आगे आई है। पूरे उत्तर प्रदेश के शिक्षकों से स्वैच्छिक सहयोग राशि से पीड़ित परिवारों को लगभग 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि एटा रोड शिकोहाबाद स्थित स्वः सुनील कुमार (सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर, जसराना) और इटावा स्थित स्वः अखिलेश चंद्र (सहायक अध्यापक, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगला केसरी, मदनपुर) के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार से मुलाकात की और सभी आवश्यक कागजात एकत्रित किए। बताया कि 15 अक्टूबर से जिले से इन दोनों दिवंगत शिक्षकों के परिवारों के लिए वित्तीय सहयोग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला टीम से मनोज गोस्वामी, ललित यादव, अतलेंद्र सिंह राठौर, अंकित पोरवाल, सचिव कुमार तथा ब्लॉक टीम से नीरज कुमार, राहुल कुमार, पंकज यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed