फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher teaching children beaten up, school records taken away

Firozabad News: बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को पीटा, ले गए स्कूल के अभिलेख

Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher teaching children beaten up, school records taken away
टूंडला। स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को कुछ लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। इसके साथ ही हमलावर स्कूल के अभिलेख भी ले गए। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेड़ा निवासी शकुंतला देवी गांव के बाहर स्थित श्रीचंद्रशेखर आजाद विद्यालय की प्रबंधक हैं। इसी विद्यालय में उनके पति राम अवतार शर्मा शिक्षक हैं। 29 मार्च को उनके पति स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे, इसी बीच नगला महादेव निवासी 10-12 महिला-पुरुष जबरन विद्यालय में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके पति से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं वे विद्यालय के अभिलेख भी उठा ले गए।
विज्ञापन

मामले में उन्होंने थाना पचोखरा पुलिस में शिकायती पत्र दिया, कोई कार्रवाई तो दूर की बात रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इसके चलते हमलावरों के हौंसले बुलंद हैं। वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed