{"_id":"5603bb6ab9282f31fa106878caddeff4","slug":"teacher-recruitment-brc-occurred-counseling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती: बीआरसी पर हुई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती: बीआरसी पर हुई काउंसलिंग
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के जनपद में काउंसलिंग सोमवार को की गई। दबरई स्थित फीरोजाबाद बीआरसी पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा सुबह से लग गया। काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों में से आधे अभ्यर्थी फीरोजाबाद में काउंसलिंग कराने पहुंचे। देर शाम तक काउंसलिंग चली।
प्राइमरी स्कूलों में रिक्त चल रहे सहायक अध्यापकों में जल्द राहत मिलेगी। 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद के प्राइमरी स्कूलों में 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। सोमवार को बीआरसी पर काउंसलिंग कराने के लिए काफी लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 1024 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था लेकिन 567 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। अभ्यर्थियों की भीड़ का अंदेशा लगाते हुए पूरा शिक्षा महकमा काउंसलिंग कार्य में लग गया। अलग-अलग 20 काउंटर बनाए गए थे। कांउसलिंग बीएसए बालमुकुंद प्रसाद की निगरानी में की गई। नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार, लिपिक तरुणा सिंह सहित अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहे।