{"_id":"62b3607c1f7c562bc72aaabd","slug":"tb-firozabad-news-agr53776140","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी : इलाज और सुविधाएं देने में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी : इलाज और सुविधाएं देने में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी : इलाज और सुविधाएं देने में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर
टीबी कार्यक्रमों की पांच माह की हुई समीक्षा, 100 में मिले 79 अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेश स्तर पर टीबी कार्यक्रमों की समीक्षा में फिरोजाबाद जिले प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। पांच माह के कार्यक्रमों की समीक्षा में जिले में टीबी रोगियों के उपचार व सुविधाएं मुहैया कराए जाने समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर पाईं गई। समीक्षा टीम ने जनपद को 100 अंक में से 79 अंक दिए हैं।
टीबी से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) चलाया जा रहा है। जिसमें निक्षय पोषण योजना व ट्रीटमेंट प्रीवेंटिव थेरेपी(टीपीटी) योजनाएं शामिल हैं। निक्षय पोषण योजना में मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये दिए जाते हैं। इस तिमाही में जनपद में डीबीटी भुगतान के माध्यम से मरीजों को साढ़े पैंतीस लाख का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 4500 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। प्रभारी जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि क्षयरोग के उपचार में बेहतर पोषण भी आवश्यक है, तभी इस रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। जिले में कई संस्थाएं क्षयरोगियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिये आगे आ रही हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष यादव ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिसमें 100 में 82 अंक हासिल कर ललितपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 79 अंक पाकर फिरोजाबाद पांचवें स्थान पर रहे।
----
इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा
- संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों का जांच के लिए रेफरल किया जाना।
- जांच में धनात्मक पाए जाने पर मरीजों का उपचार।
- मरीज की यूनिवर्सल ड्रग सस्सेपबिलिटी टेस्ट (यूडीएसटी) की जांच कराना।
- निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी भुगतान करना।
- कांटेक्ट ट्रेसिंग करना।
- कितने मरीजों ने इलाज पूर्ण लिया है व बजट के अनुरूप व्यय।
पहले भी जनपद पा चुका सिल्वर मेडल
जनपद में क्षय रोगियों को उपचार व सुविधाएं देने में पहले से ही प्रदेश में अव्वल रहा है। पूर्व में प्रदेश स्तर पर हुए सब नेशनल सर्टिफिकेशन में सिल्वर मेडल जीतने वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है।