फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tata Magic overturned on Dak Kanwaris, two killed

Firozabad News: डाक कांवड़ियों पर टाटा मैजिक पलटी, दो की मौत

Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tata Magic overturned on Dak Kanwaris, two killed
फिरोजाबाद (नारखी)। कासगंज सौ सैय्या अस्पताल के पास बाइक सवार कांवड़ियों पर डीजे लदी टाटा मैजिक पलटने से दो कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा उपचार के ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण आगरा पहुंच गए। दोनों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव सोमवार को गांव में पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद युवक बिना कांवड़ लाए वापस लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

थाना नारखी के खेरिया परवेंद्र बघेल (32) व श्याम वीर बघेल (18) बाइक पर सवार होकर डाक कांवड़ लेने के लिए सोरोंजी जा रहे थे। इनके साथ गांव के करीब 30 युवकों की टोली शामिल थी। शनिवार रात दस बजे परवेंद्र बघेल की बाइक जैसे ही कासगंज के सौ शैय्या अस्पताल के पास पहुंचे थे। तभी दूसरी साइड से तेज रफ्तार में आ रही डीजे से भरी टाटा मैजिक बाइक सवारों पर पलट गई। परवेंद्र एवं श्यामवीर उसके नीचे दब गए। साथी कांविड़यों ने शोर मचाया तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन की मदद से दोनों को टाटा मैजिक के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

एंबुलेंस के माध्यम से दोनों उपचार के लिए कासगंज अस्पताल भिजवाया। कासगंज में दोनों की हालत गंभीर देखकर आगरा के लिए रेफर कर दिया। दोनों को आगरा लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत होने की जानकारी होते ही डाक कांवड़ लेने जा रहे युवक गांव वापस लौटने को मजबूर हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मृतक परवेंद्र एवं श्यामवीर के परिजन आगरा पहुंच गए। दोनों के शवों का आगरा में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए। परिजन दोनों के शवों को लेकर गांव आ गए। इधर सोमवार को दोपहर बाद दोनों के शव गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कासगंज में सौ सैय्या अस्पताल के पास हुआ हादसा, उपचार के लिए आगरा ले जाने के दौरान तोड़ दम



एक घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस
डांक कांवड़ लेने गए भानुप्रताप बघेल ने बताया कि हादसा होने के बाद एंबुलेंस के लिए तत्काल फोन कर दिया था, लेकिन करीब एक घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच सकी थी। इसके कारण घायल युवकों की हालत खराब हो गई। उनका आरोप है कि कासगंज अस्पताल में भी सही उपचार नहीं किया गया।




तीन वर्ष पूर्व हुई थी परवेंद्र की शादी
परवेंद्र बघेल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पास एक वर्ष की बेटी है। युवक की मौत हो जाने के कारण पिता व भाई बिलख रहे थे। वहीं पत्नी राधा का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार की महिलाएं उसे ढांढस बंधा रही थीं।



चार भाइयों में तीसरे नंबर का था श्यामवीर
डाक कांवड़ लेने गया श्यामवीर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। श्यामवीर की मौत की खबर मिली तो उसकी मां मोहरश्री पछाड़ खाकर गिर पड़ी। इतना ही नहीं उसके भाइयों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed