फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Target given to workers to download Namo app

Firozabad News: कार्यकर्ताओं को दिया नमो एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य

Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Target given to workers to download Namo app
जसराना। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में नमो एप के डाउनलोड कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का निर्देश दिया।बैठक की शुरुआत पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा जसराना विधानसभा में 60 हजार नमो एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य रखा गया है। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट जाएं। वहीं जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के साथ ही पात्र को लाभ दिलाने का कार्य करें। बैठक को पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने संचालन मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने किया। बैठक में अवनीश गुप्ता, नीलकमल यादव, रतनपाल सिंह चौहान, मुनेंद्र चौहान, राजीव राजपूत, राजीव जौहरी, अमित मोहन आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed