फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tanya and Kishan died due to drowning in water

पानी में डूबने से हुई तान्या और किशन की मौत

Sun, 24 Apr 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tanya and Kishan died due to drowning in water
फिरोजाबाद। तान्या और किशन की मौत पानी में डूबने के कारण हुई थी। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बसई मोहम्मदपुर और उत्तर पुलिस ने यह जानकारी दी। देरशाम परिजन ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रेपुरा निवासी तान्या (5) बसई मोहम्मपुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में शादी समारोह में आई थी। मंगलवार को वह लापता हुई और शुक्रवार को सुबह गांव के समीप तालाब से शव बरामद हुआ था। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। देररात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार ने बताया कि तान्या की मौत पानी में डूबने के कारण हुई थी। वहीं उत्तर के नगला पान सहाय निवासी किशन की भी देरशाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पांच वर्षीय किशन की मौत स्वीमिंग पुल में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजन फरिहा निवासी ऑटो चालक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed