{"_id":"62434cc8fd2d4620d167548c","slug":"talak-firozabad-news-agr528623516","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे निकाह के लिए पत्नी को कह दिया तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे निकाह के लिए पत्नी को कह दिया तलाक, तलाक, तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे निकाह के लिए पत्नी को कह दिया तलाक, तलाक, तलाक
- रसूलपुर थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
- 14 साल पूर्व हुआ था पीड़िता का निकाह, तीन बच्चे भी हैं दोनों से
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दूसरा निकाह करने के लिए पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में रसूलपुर पुलिस ने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने दो सप्ताह पूर्व इस संबंध में तहरीर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
क्षेत्र के मोहल्ला शीतल खां निवासी लुबना ने बताया कि 14 साल पूर्व उसका निकाह रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद मठ मंदिर वाली गली निवासी नईम के साथ हुआ। दोनों से तीन बच्चे हैं। ससुरालीजन कई साल से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। 27 फरवरी 2022 को आरोपी पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया। दो सप्ताह पूर्व पीड़िता रसूलपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई। महिला के पिता का आरोप है कि बेटी का पति दूसरा निकाह करना चाहता है। इस कारण बेटी का उत्पीड़न करता है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति नईम, ससुर अली मोहम्मद, सास, जेठ फिरोज व देवर सलीम, इलियास, व इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह बोले, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।