फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Swimming without rain made road Bodhasrm

बिना बरसात बोधाश्रम रोड बना तरणताल

Sat, 14 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Swimming without rain made road Bodhasrm
बोधाश्रम रोड पर शनिवार को जलभराव रहा
बोधाश्रम रोड शनिवार को बिना बरसात के ही तरणताल बन गया। इसका प्रमुख कारण नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का काम शुरू नहीं करना है। सड़क पर गंदे जल का भराव होने के कारण क्षेत्रीय जनता व पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी शहर के नाले एवं नालियों की सफाई कार्य कराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि हकीकत है कि सफाई नहीं होने के कारण नाले उफनना शुरू हो गए हैं। बोधाश्रम रोड का नाला उफनने के कारण क्षेत्रीय दुकानदारों को खासी दिक्कत हो रही है। निगम के स्टाफ का कहना है कि रामलीला चौराहे के निकट नाला सफाई कार्य कराने के कारण बांध लगा दिए जाने से यह हालत बने हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर जलभराव की सूचना निगम के इंसपेक्टर, सुपरवाइजर व कर्मचारियों दी, लेनिक दिनभर कोई कर्मचारी समस्या का निदान करने नहीं पहुंचा। निगम प्रशासन के रवैये से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed