{"_id":"573729104f1c1bf506919fbf","slug":"swimming-without-rain-made-road-bodhasrm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बरसात बोधाश्रम रोड बना तरणताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बरसात बोधाश्रम रोड बना तरणताल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
बोधाश्रम रोड पर शनिवार को जलभराव रहा
बोधाश्रम रोड शनिवार को बिना बरसात के ही तरणताल बन गया। इसका प्रमुख कारण नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का काम शुरू नहीं करना है। सड़क पर गंदे जल का भराव होने के कारण क्षेत्रीय जनता व पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है।
नगर निगम के अधिकारी शहर के नाले एवं नालियों की सफाई कार्य कराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि हकीकत है कि सफाई नहीं होने के कारण नाले उफनना शुरू हो गए हैं। बोधाश्रम रोड का नाला उफनने के कारण क्षेत्रीय दुकानदारों को खासी दिक्कत हो रही है। निगम के स्टाफ का कहना है कि रामलीला चौराहे के निकट नाला सफाई कार्य कराने के कारण बांध लगा दिए जाने से यह हालत बने हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर जलभराव की सूचना निगम के इंसपेक्टर, सुपरवाइजर व कर्मचारियों दी, लेनिक दिनभर कोई कर्मचारी समस्या का निदान करने नहीं पहुंचा। निगम प्रशासन के रवैये से लोगों में आक्रोश है।