{"_id":"601c31d68ebc3e4c796d9448","slug":"susitv-cameras-will-be-installed-in-sensitive-areas-the-trauma-center-of-the-trauma-center-will-be-made-firozabad-news-agr479209398","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील क्षेत्रों में लगेंगे ससीटीवी कैमरे, ट्रामा सेंटर का कच्चा रधिता बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील क्षेत्रों में लगेंगे ससीटीवी कैमरे, ट्रामा सेंटर का कच्चा रधिता बनेगा
विज्ञापन
विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक में मौजूद समिति के सभापति श्याम सुंदर शर्मा, एवं अन्य सदस्य तथा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कई मुद्दे उठाए गए। कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कराने के लिए आश्वासन समिति ने हरी झंडी दी है। इनमें प्रमुख ट्रॉमा सेंटर के कच्चे मार्ग का निर्माण कार्य, जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी और बछगांव में पुलिस चौकी सहित अन्य प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
उत्तर प्रदेश विधान सभा की आश्वासन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सभापति श्याम सुंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान समिति ने नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पुलिस, सिंचाई, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, पर्यावरण, गृह व पंचायती राज विभागों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की। आश्वासन समिति के सदस्य विधायक मनीष असीजा ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर जाने वाले कच्चे मुख्य मार्ग को बनाने का प्रस्ताव रखा। एक माह में इस मार्ग के निर्माण का अनुमोदन किया गया। बछगांव चौराहा पर पुलिस चौकी प्रस्ताव का भी अनुमोदन हुआ। विधायक ने शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा। इसको भी समिति ने मंजूरी दे दी है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या ने विभाग को जिला पंचायत के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के अलावा डूडा विभाग द्वारा स्वच्छकार विमुक्त योजना के क्रियान्वयन के लिए समिति का अनुमोदन प्राप्त किया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने समिति सभापति को विभागवार लंबित कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सीडीओ चर्चित गौड़, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ,नगर आयुक्त विजय कुमार, सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
बोर्ड की बैठक में भेजा जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर का विषय
आश्वासन समिति के समक्ष विधायक मनीष असीजा ने ट्रांसपोर्ट नगर का विषय भी रखा। समिति ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आगरा में होने वाली बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर के लंबित विषय को अनुमोदन के लिए रखने के निर्देश डीएम को दिए। ऊर्दू नगर में जर्जर रास्तों के निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी करने और कांच उद्योग क्षेत्र में प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी समिति के सभापति श्याम सुंदर शर्मा ने दिए हैं।
श्मशान की जमीन का विवाद हल किया जाएगा
हिमांयूपुर में चल रहे श्मशान घाट के विवाद का विषय भी समिति में रखा गया। प्रशासन की टीम भूमि विवाद का निस्तारण करेगी। 250 कांशीराम आवासों का आंवटन पात्रों को जल्द किया जाएगा। समिति के समक्ष रखे गए यह दोनों प्रस्ताव भी मंजूर कर लिए गए हैं।
समिति के यह सदस्य रहे मौजूद
विधानसभा सभा की आश्वासन समिति में दलवीर सिंह (अलीगढ़), विधायक मनीष असीजा (फिरोजाबाद), राजीव कुमार सिंह (बदायूं), सुशील कुमार शाक्य (फरुर्खाबाद) , सुभाष त्रिपाठी (बहराइच) , बैजनाथ रावत (बाराबंकी) और रामफरेन पांडे (श्रावस्ती) शामिल रहे।