{"_id":"694c35aa7aa1c105480b9d06","slug":"sunlight-ineffective-people-shivering-in-the-icy-wind-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163672-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धूप बेअसर, बर्फीली हवा से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धूप बेअसर, बर्फीली हवा से कांपे लोग
Thu, 25 Dec 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की स्थिति
- फोटो : कोहरे की स्थिति
फिरोजाबाद। जिले में मौसम का मिजाज लगातार कड़ा बना हुआ है। बुधवार को दिनभर धूप खिले रहने के बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने धूप के असर को बेअसर कर दिया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट और हवा में नमी की अधिकता के कारण शाम ढलते ही ठिठुरन और बढ़ गई।
दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम रही। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए, लेकिन राहत नाममात्र की रही। वहीं दिनभर करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इसके चलते शरीर में सिहरन बनी रही और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।