फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Summer special trains are late, railway passengers are suffering in the scorching heat

Firozabad News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें लेट, भीषण गर्मी में रेलयात्री बेहाल

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Summer special trains are late, railway passengers are suffering in the scorching heat
, टूंडला स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री
टूंडला। रेलवे ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। रेलयात्री स्पेशल ट्रेनों में आसानी से टिकट मिलने के लिए रिजर्वेशन करा रहे हैं, किंतु स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों को लेकर नियमित ट्रेनों पर काफी दबाव बढ़ जाता है। इसी समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने हर साल की भांति रेलयात्रियों की सुविधा के लिए कई समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाई है, किंतु नियमित ट्रेनों की वजह से स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चल रही हैं। रेल प्रशासन नियमित ट्रेनों को लेट करने के बजाए स्पेशल ट्रेनों को लेट कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अप की मऊ-बडोदरा समर स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे देरी से टूंडला पहुंची। वहीं डाउन की बांद्रा-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से टूंडला पहुंची। स्पेशल ट्रेनों के लेट चलने से रेल यात्रियों को घंटों बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। रेल यात्रियों ने समर स्पेशल ट्रेनों को समय से चलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed