फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sultanpur,15 teenager

सुल्तानपुर से झांसा देकर लाए गए 15 किशोरों से कराया जा रहा था जबरन काम

Sun, 27 Mar 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
sultanpur,15 teenager
सुल्तानपुर से झांसा देकर लाए गए 15 किशोरों से कराया जा रहा था जबरन काम
विज्ञापन

- चार माह पूर्व लाया गया था इन सभी को, लाइनपार क्षेत्र में रखा गया था
- श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और बाल कल्याण समिति की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुल्तानपुर से झांसा देकर लाए गए 15 किशोरों से जबरन काम कराया जा रहा था। सूचना के आधार पर शनिवार सुबह श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति की टीम ने थाना लाइनपार स्थित एक बंद मकान में छापा मारकर इन्हें मुक्त कराया। सभी का मेडिकल कराने के बाद राजकीय बालगृह में भेज दिया गया। वहीं किशोरों को झांसा देकर लाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
शुक्रवार देर रात को मिली एक सूचना पर शनिवार सुबह थाना लाइनपार क्षेत्र के ओम नगर पन्नालाल की ठार स्थित एक मकान में छापा मारा गया। यहां एक बंद कमरे में 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के कुल 15 किशोर मिले। पूछताछ में इन सभी ने उन्हें बिरसिंगपुर जिला सुल्तानपुर से चार माह पूर्व फिरोजाबाद लाया गया है। तभी से वे सभी किसी शाहिद नामक व्यक्ति द्वारा संचालित कांच चूड़ी में जरी लगाने काम करते हैं।
विज्ञापन

जिस मकान व कमरे में किशोर मिले हैं वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। कार्रवाई के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवशंकर पाल भी मौजूद रहे। सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरों की काउंसलिंग कराई जा रही है। तभी पता चल सकेगा कि किस तरह का प्रलोभन देकर लाया गया था। वहीं जिस कार्य को कराया जा रहा था वह स्वास्थ्य जोखिम भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढे़ पांच बजे ओमनगर थाना लाइनपार में छापा मारा गया। मौके से सुल्तानपुर जिला निवासी 15 किशोर बंद मकान में मिले। मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग का है। आगे की कार्यवाही बाल कल्याण समिति और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की जा रही है।
- भानू प्रताप सिंह पुलिस निरीक्षक एंटी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग सेल
....
-पुलिस के साथ ओमनगर में हुई कार्रवाई के दौरान बरामद बच्चों को राजकीय बालगृह में संवासित करा परिजनों को सूचना दी है। संबंधित नियोक्ता अथवा बच्चों को फिरोजाबाद लाकर काम कराने एवं बंधक बनाने जैसे गंभीर मामले और श्रम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 50 हजार का जुर्माना एवं दो साल की जेल का प्रावधान है।
- डॉ. उग्रसेन पांडेय, सदस्य बाल कल्याण समिति
फिरोजाबाद में छोटे बच्चों व किशोरों से जोखिम अथवा गैर जोखिम वाले काम कराये जा रहे हैं। खास तौर पर झारखंड,बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से बच्चों और किशोरों को शहर में लाने व जबरदस्ती काम कराने जैसी घटनायें प्रकाश में आई हैं। यह मामला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

- डॉ. जफर आलम, अध्यक्ष चाइल्ड लाइन फिरोजाबाद
चूड़ी में जिस तरह के केमिकल प्रयुक्त होते हैं। उनसे हाथ और पैरों में चर्म रोग की आशंका ज्यादा रहती है। निकिल, थिनर और कोबाल्ट जैसे केमिकल अगर भूलवश मुंह में चले जाएं तो व्यक्ति के लिये गंभीर खतरा हो सकता है। या फिर नाक के रास्ते शरीर में जाने पर फेफड़े की बीमारी को पैदा करते हैं।
-डॉ राहुल जैन, परामर्श दाता, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed