फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   suicide, farmer, croup, rain, firozabad

बरबाद फसल को देख किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 17 Mar 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
suicide, farmer, croup, rain, firozabad
कुम्बेश का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ओले और बारिश से बरबाद हुई जौ व सरसों की फसल को देख नगला गुलाल के किसान ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर के नगला गुलाल निवासी कुम्मेश (40) पुत्र राजवीर सिंह कठेरिया ने पांच बीघा में जौ व 15 बीघा में सरसों की फसल की थी। बारिश-ओलावृष्टि के कारण उनकी फसल को ही काफी नुकसान हुआ। सोमवार को कुम्मेश खेतों पर अपनी फसल देखकर घर लौटे। रात में आंगन में खड़े पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फंदा बनाकर लटक गए। किसान की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कुम्मेश के तीन बेटे और एक बेटी है। भाई रविकांत ने बताया कि 20 बीघा में जौ व सरसों की फसल बोई थी, लेकिन बारिश, ओलावृष्टि से सब नष्ट हो गई। उनसे बरबाद फसल देखी नहीं गई और आत्महत्या की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नगला खंगर मुकेश कुमार का कहना है कि सोमवार रात नगला गुलाल गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। इधर, सिरसागंज के एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि नगला गुलाल के निवासी किसान कुम्मेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या पारिवारिक कलह के चलते की है। फसल की बरबादी के कारण आत्महत्या की बात गलत है। हमने अपने स्तर से मामले की जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed