{"_id":"2783d6c907d1985ebc262903196950e4","slug":"suhagnagri-wet-in-hanuman-s-devotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानजी की भक्ति में सराबोर हुई सुहागनगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानजी की भक्ति में सराबोर हुई सुहागनगरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजनी के लाड़ले व मारुति नंदन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को सुहागनगरी में मनाया गया। नगर के प्रमुख बड़े हनुमान मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, कोटला रोड मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाए गए। छप्पन भोग लगाए और प्रसाद वितरित किया गया।
श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में हनुमान जी महाराज पर चोला महंत जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज ने चढ़ाया। स्वर्ण आभूषणों से हनुमान जी महाराज का स्वर्णमयी श्रंगार करने के बाद पर्दा खुला तो हर कोई जयकारे लगाने लगा। मथुरा से आए शहनाई वादक सभी के आकर्षण का केंद्र थे। मंदिर में आकर्षक विद्युत सजावट की थी। वृंदावन से आए पंडित जुगल किशोर शर्मा के निर्देशन में फूलबंगला सजाया गया। महंत ने कहा समिति के 105 वर्ष पूर्ण होने पर नौ से 15 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन होगा। कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी होंगे। कथा का श्रवण अपराह्न 3.30 बजे से होगा। जलेसर रोड स्थित काली मंदिर पर हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव की धूम रही। बैलून से मंदिर प्रांगण सजा था। दूध, दही व घृत, गंगाजल से अभिषेक करने के साथ पंडित प्रभाकर शर्मा ने स्वर्ण चोला चढ़ाया। छप्पन भोग को लगाने के साथ प्रसाद का वितरण किया। महंत मूलचंद्र शर्मा, पंडित सुनील शास्त्री, दिवाकर शर्मा, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, अनुग्रह गोपाल, दिव्य प्रकाश परिहार सहित अन्य लोग शामिल थे। मटला बाली बिल्डिंग के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य सजावट की। सिनेमा चौराहा के साथ गोपाल आश्रम सहित अन्य मंदिरों पर हनुमान जयंती के कार्यक्रम हुए।
आधा दर्जन झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
फीरोजाबाद। नगर में श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन झांकियां, काली अखाड़े शामिल थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से हुआ। समाजसेवी डा. मयंक भटनागर ने मुख्य डोले के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके आरती उतारी। फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश का मुख्य डोला चल रहा था। मां सरस्वती की झांकी के दर्शन हो रहे थे इसके पीछे भगवान सूर्यदेव का रथ था। मुख्य डोले को पुष्पों से सजाया था। इस पर हनुमान महाराज जी विराजमान थे। मुख्य रथ के आगे जयंती समिति के सदस्य व पदाधिकारी चल रहे थे। काली अखाड़ों का प्रदर्शन सभी को भाया। हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शाम को प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, रामलीला चौराहा से बड़े हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। डा.प्रदीप सिंंघल, गणेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार बंटू, अमन वार्ष्णेय, दीपक राठौर, सोनी कन्हैयानी, नीरज वार्ष्णेय,नरेश शर्मा, अजय अग्रवाल, विमल यादव, संजीव गुप्ता, कमल गुप्ता, नवीन वार्ष्णेय, मोनू अग्रवाल थे।