फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhagnagari struggled with jam, vehicles were seen crawling for two hours

Firozabad News: जाम से जूझी सुहागनगरी, दो घंटे तक रेंगते दिखाई दिए वाहन

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suhagnagari struggled with jam, vehicles were seen crawling for two hours
फिरोजाबाद। सोमवार को सुहागनगरी जाम के झाम से जूझती दिखाई दी। सुभाष तिराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक दिन में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक वाहन रेंगते दिखाई दिए। घंटों तक जाम में फंसने वाले शहरवासी पुलिस एवं नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते दिखाई दिए। हर किसी का सवाल आखिर जाम के झाम से शहर को कब निजात मिलेगी। क्यों कि निगम एवं पुलिस प्रशासन अतिक्रमण को नहीं हटवा सका। सुहागनगरी में जाम एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। हालात यह हैं कि कभी भी जाम लग सकता है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा भले ही स्मार्ट रोड को चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन जब तक अतिक्रमण खत्म नहीं होगा तब तक रोड चौड़े करने का कोई लाभ आमजन को नहीं मिलेगा। सोमवार को 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सुभाष तिराहे से लेकर स्टेशन तक जाम लगा रहा। वाहनों की हालत रेंगने जैसी हो गई। जाम के बीच फंसे साइकिल वाले तो उन्हें ऊपर उठाकर निकलना पड़ा। वाहनों में फंसे लोग आगे निकलने की जद्दोजहद करते दिखे। जाम में फंसा हर कोई नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ यातायात पुलिस की व्यवस्थाओं को कोस रहा था। क्यों कि जाम के बीचे जिसे जिस ओर से जल्दी निकलने का रास्ता मिल रहा था, वह उसी ओर से निकल रहा था। दोपहर एक बजे के बाद कुछ जाम खुल सका तभी लोगों को राहत मिल सकी। क्यों कि जाम की सूचना मिलने पर निगम की टीम के साथ पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन




शहर में जाम के मुख्य तीन कारण
-जाम का मुख्य कारण शहर में अवैध पार्किंग है। बस स्टैंड के पास संचालित बैंकों के बाहर वाहन सड़क तक खड़े दिखाई देते है। कमोवेश यही हाल गांधीपार्क चौराहे व स्टेशन रोड की है। फुटपाथ तो छोड़ो सड़क तक घिरी रहती है।
विज्ञापन

-दूसरा बड़ा कारण शहर में तेजी से बढ़ते ई-रिक्शा हैं। ई-रिक्शा के कारण रोड हमेशा घिरा रहता है। सुभाष तिराहा, सिनेमा चौराहा के साथ-साथ गलियों तक में जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तीसरा बड़ा कारण शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री के समय एंट्री देना भी है। भारी वाहन ट्रक, बस के साथ ट्रैक्टर तक सुबह नौ बजे के बाद दिन में धड़ल्ले से जाते देख सकते हैं। कई हादसे हुए पर इनका आवागमन बंद नहीं हो सका।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed