{"_id":"64fcb86cfdce1da05102d0d8","slug":"suhagnagar-will-get-hundred-e-buses-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-4426-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सुहागनगरी को मिलेंगी सौ इ-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सुहागनगरी को मिलेंगी सौ इ-बसें
Sat, 09 Sep 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शीघ्र ही पीएम-ई बस सेवा की शुरूआत होगी। एसीयुक्त बसों के संचालन होने से आमजन को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। नगर विकास अनुभाग ने इसका प्रस्ताव बनाने की शुरूआत कर दी है। फिरोजाबाद के लिए सौ बसें चलाए जाने की प्लानिंग की गई है। पीएम ई-बस सेवा शुरू होने से जिले की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हाईटेक सिटी गुरुग्राम की भांति कांच के लिए विश्व विख्यात सुहागनगरी में शीघ्र ही ई-बस चलती दिखाई देंगी। आमजन को लोकल सिटी के साथ-साथ जिला मुख्यालय दबरई एवं राजा का ताल आदि क्षेत्रों में जाने के लिए टेंपों अथवा ऑटो का इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि नगर विकास अनुभाग की ओर से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम ई-बस सेवा के तहत बसों के संचालन की शुरूआत करने की तैयारी की जा रही है। फिरोजाबाद को आगरा के समान सौ बसों को दिए जाने की श्रेणी में शामिल किया गया है। नगर निगम के सूत्रों की मानें तो प्रथम चरण में शहर को दस से लेकर 15 बसों का आवंटन किया जाएगा। लेकिन इसके बाद शेष सौ बसों का आवंटन एक दो वर्षों के भीतर कर दिया जाएगा। यह बसें एसी युक्त एवं हाईटेक होंगी। इन बसों का संचालन होने के बाद जिले में अधिवक्ताओं के साथ अन्य लोगों की ओर से की जाने वाली सिटी बसों के संचालन की मांग भी पूरी हो जाएगी।
सिटी बसों के संचालन की मांग बार एसोसिएशन की ओर से पिछले काफी दिनों से की जा रही थी। महानगर बस सेवा शुरू होने से शहर से मुख्यालय जाने वाले अधिवक्ताओं-वादकारियों को काफी राहत मिलेगी। - योगेंद्र कुमार बघेल महासचिव बार एसोसिएशन फिरोजाबाद
विज्ञापन
-फिरोजाबाद शहर में पीएम-ई बस सेवा शुरू होने से शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी। अलीनगर कैंजरा से दबरई तक जाने के साथ-साथ शहर में इन बसों के चलना सरकार की अच्छी पहल है। - अंबेश शर्मा महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल फिरोजाबाद