फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhaganagri's glass tricolor flags will become the pride of offices

Firozabad News: सुहागनगरी के कांच के तिरंगा झंडे बनेंगे दफ्तरों की शान

Fri, 06 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Suhaganagri's glass tricolor flags will become the pride of offices
फिरोजाबाद। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर इस बार सरकारी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में फिरोजाबाद में हस्तशिल्प के जरिए निर्मित तिरंगा झंडा दिखाई देंगे। शहर के हस्तशिल्पियों को कांच निर्मित तिरंगा झंडा तैयार कराने के लिए दिल्ली व देश के अन्य बड़े शहरों से अच्छे खासे ऑर्डर मिले हैं। हालांकि कांच के तिरंगा झंडा तैयार करना काफी कठिन है। लेकिन शहर के हस्तशिल्पियों ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर करीब 50 लाख से ज्यादा के ऑर्डर हासिल किए हैं। देश में 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 75वें गणतंत्र दिवस के आयोजन में भले ही समय है, लेकिन शहर के कांच हस्तशिल्पियों ने अभी से ही कांच निर्मित तिरंगा झंडा तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। शहर के हस्तशिल्पियों को पहली बार करीब 15000 तिरंगा झंडा तैयार कराने के लिए करीब तीस लाख का ऑर्डर मिला है। हालांकि पूरी तरह से बोरोसिल कांच रिफिल से तिरंगा तैयार करना काफी दुष्कर है। लेकिन शहर के हस्तशिल्पियों ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। यही कारण है कि शहर के कई कांच हस्तशिल्पी कांच निर्मित तिरंगा झंडा तैयार करने में जुट गए हैं। जिससे समय से सप्लाई की जा सके।
विज्ञापन

----
भारत का नक्शा, शहीदों की मूर्ति बनाने को भी मिले ऑर्डर
हस्तशिल्पियों और कांच उद्यमियों के अनुसार कांच निर्मित तिरंगा झंडा के अलावा देश के अमर शहीदों खास तौर पर भारत माता, महात्मा गांधी, श्याम प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह आदि की मूर्ति भी तैयार की जा रही हैं। खास बात है कि इस बार सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर लगाने के लिए भारत का नक्शे की भी डिमांड है।
विज्ञापन

---
व्यापार मेलों में प्रतिभाग का भी मिल रहा लाभ
शहर के कांच हस्तशिल्पी उद्योग विभाग की मदद से देश-विदेश में आयोजित होने वाले व्यापार मेलाें में प्रतिभाग करने लगे हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, अवध महोत्सव, अयोध्या मेला, गणेश चतुर्थी मेला आदि में शहर के कांच उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। मेला में प्रदर्शित कांच हस्तशिल्प आयटम की पर्यटकों, श्रद्धालुओं और कंपनी डेलीगेट्स की प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-हम डिमांड के हिसाब से कांच आयटम तैयार करते हैं। इस बार कांच निर्मित तिरंगा झंडा एवं महापुरुषों की प्रतिमाएं बनाने के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों को पूरा कराने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। राजन सिंह, हस्तशिल्पी

---
-शहर के कांच हस्तशिल्प को बढ़ावा देने लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हमें देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले व्यापार मेला में प्रतिभाग का भी लाभ मिल रहा है। हम विश्व पटल पर कांच हस्तशिल्प की पहचान पुख्ता करने को हर चुनौती को स्वीकार करेंगे।
राजकुमार, कांच हस्तशिल्पी एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed