फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhag Nagari found the 'Lord's' blessing'

सुहागनगरी को नहीं मिला ‘प्रभु’ का ‘आशीर्वाद ’

Thu, 25 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Suhag Nagari found the 'Lord's' blessing'
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट में राहत भरी घोषणाओं और योजनाओं को लेकर हर शहर की तरह फीरोजाबाद की भी निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी रही। जिले के सांसद ने मांगें रेल मंत्री को पहले ही सुपुर्द कर दी। इस कारण नगरवासियों को उम्मीद थी कि फीरोजाबाद को कुछ ट्रेनों के अलावा स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन हुआ इसके उलट। न तो कोई नई ट्रेन मिली और न ही किसी ट्रेन के ठहराव का एलान किया।
विज्ञापन


वर्जन
रेल मंत्री ने रेल के विकास और विस्तार का बजट पेश किया है। इस बजट में स्टेशनों के आधुनिकीकरण, स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, महिलाओं  की सुरक्षा पर फोकस किया गया है। गाड़ियों को समय पर चलाने का लक्ष्य ऐतिहासिक है।
विज्ञापन

एसपी सिंह बघेल, पूर्व सांसद

 बजट में बहुत सहूलियतें दी गईं हैं। सरकार जननी सेवा शुरू कर रही है। बेबी फूड, गर्म दूध और गर्म पानी ट्रेनों में ही उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। महिला सुरक्षा और उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का फैसला भी अद्वितीय है। फोन से टिकट निरस्त कराना भी अच्छी पहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल निडर, पूर्व सांसद

रेल बजट को सराहा
शिकोहाबाद। रेल बजट में पत्रकारों के लिए किफायती बुकिंग, जनरल बोगी में मोबाइल चार्जिंग की  सुविधा देने को लोगों ने सराहा है। लोगों का कहना है कि जरनल बोगी में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलने से काफी राहत मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर ट्रेन में 120 सीटें उपलब्ध होने से बुजर्गों को भीड़ में धक्के नहीं खाने पड़ेगें।

रेल बजट: ‘प्रभु’ ने किया टूंडलावासियों को निराश
न ट्रेनों का ठहराव और न ही मिली नई ट्रेन
पिछले बार की घोषणाएं भी नहीं हुई पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। रेल बजट से नगरवासियों को काफी उम्मीद थी, लेकिन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने टूंडलावासियों को निराश किया। बजट में न तो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की घोषणा हुई, न ही कोई नई ट्रेन मिली। जबकि लोगों को उम्मीद थी कि स्टेशन पर लंबी दूरी कीेे ट्रेनों के स्टॉपेज का एलान किया जाएगा।

रेल बजट-2016-17 में टूंडला रेलवे स्टेशन की झोली खाली रही। जबकि नगरवासियों को इस बजट से काफी उम्मीद थी। लेकिन इस रेल बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे लोगों को राहत मिल सके। लोगों को आशा थी कि नीलांचल, कानपुर शताब्दी, राजधानी व दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी अवश्य मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि पूर्वी गेट पर ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, आगरा लाइन पर लोकल ट्रेन बढ़ाने व अन्य मांग पूरी होंगी, लेकिन रेल बजट में भी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। न ही पिछले रेल बजट की घोषणा वाई-फाई भी चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed