फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhag Nagari cry from the power crisis

सुहागनगरी में बिजली संकट से हाहाकार

Sat, 06 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Suhag Nagari cry from the power crisis
सुहागनगरी में बिजली संकट से हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
दिन में मेंटीनेंस, रात में मुरादाबाद से रोस्टरिंग के चलते गुल रही बिजली
विज्ञापन

उद्योग धंधों के साथ पेयजल संकट गहराया, धड़धड़ाते रहे जेनरेटर, इनर्वटर ठप

सुहाग नगरी में बिजली संकट को लेकर हाहाकार मच गया। दो दिन से लगातार मेंटीनेंस कार्य और रात में मुरादाबाद कंट्रोल से रोस्टरिंग के चलते अघोषित कटौती जैसे हालात हो गए हैं। बिजली कटौती के कारण उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं टंकियां न भरने से पेयजल संकट गहरा रहा है।
सुहागनगरी में विद्युत व्यवस्था सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। हालांकि बिजली संकट दूर नहीं हुआ। जर्जर पोल बदलने के लिए शुक्रवार को यूपीएसआईडीसी, पुरुषोत्तम बिहार और इंडस्ट्रियल एरिया का सुबह 10 बजे से शटडाउन रहा। विद्युत विभाग की टीमें दिनभर काम करती रहीं। दिनभर बिजली न आने से उपभोक्ताओं के होश उड़ गए। रात आठ बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद रात में मुरादाबाद कंट्रोल से रात में 11 बजे से दो बजे तक रोस्टरिंग की गई। एसएन बिजलीघर के तहत शनिवार सुबह बोधाश्रम और दुर्गानगर में तार टूट गए। इन्हें जोड़ने के लिए सुबह से शटडाउन हो गया। इधर, आसफाबाद 220 विद्युत उप संस्था द्वारा यार्ड में मेंटीनेंस कार्य के लिए 11.50 बजे से 2.20 मिनट तक शटडाउन लिया गया, लेकिन कार्य करीब चार बजे तक चला। शहर से देहात क्षेत्रों में लगातार दो दिन तक बिजली संकट से जनता के होश उड़ गए। घरों, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे इनर्वटर ठप हो गए। घनी आबादी के क्षेत्रों में घंटों तक जेनरेटर धड़धड़ाते रहे।
विज्ञापन


कार्यालयों में कामकाज प्रभावित
सुबह से शाम तक बिजली के अभाव में सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। आवश्यक कार्यों के लिए कंप्यूटर चालू नहीं हो सके। कार्यालयों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी और उमस से परेशान अधिकारी, कर्मचारी कामकाज छोड़कर पसीना पोंछते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक टंकियां रह गई खाली
शुक्रवार को दिन भर मेंटीनेंस कार्य और रात्रि में मुरादाबाद से रोस्टरिंग के चलते आधा दर्जन टंकियों से जुड़े क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। गढ़ैया मोहल्ला, रानी नगर, सुहाग नगर, करबला, आसफाबाद, हनुमान बगीची बजरंग वाटिका, गणेश नगर, सती आश्रम से जुड़े मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। पानी के लिए सुबह लोग खाली बर्तन लेकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए।


भाजपाइयों ने एक्सईएन को घेरा, सुनाईं खरी खोटी
शहर में बिजली संकट को लेकर भाजपाइयों ने नगर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के एक्सईएन का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाईं। एक्सईएन द्वारा 20 से 22 घंटे बिजली देने की बात पर भाजपाई भड़क गए। उन्होंने कहा कि एक्सईएन साहब! कुछ तो शर्म करो। कब तक जनता को बेवकूफ बनाते रहोगे। मात्र कागजों में ही 20-22 घंटे बिजली आ रही है। हकीकत में छह घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। नगर विधायक ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय का घेराव करेंगे। जनता के साथ सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल, श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, भगवानदास शंखवार, डा. अखिलेश शर्मा, संजय मिश्रा, लोकेश गुप्ता, पिंकी चक, सत्यवीर गुप्ता, रामवती देवी, निधि सिंह, सुरेंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर, किशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed