फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sugarcane sold for up to 100 rupees

Firozabad News: सौ रुपये तक में बिका गन्ना

Tue, 07 Mar 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane sold for up to 100 rupees
फिरोजाबाद। होली पर्व के मौके पर बाजार में जगह-जगह गन्ना के साथ जौ की बाल एवं कच्चे चना की बिक्री हो रही थी। सुबह के वक्त 35 से 50 रुपया तक में बिकने वाला प्रति गन्ना शाम होते-होते सौ रुपया तक पहुंच गया। हर कोई अपने अपने घर के लिए खरीदारी कर रहा था। होली के मौके पर लोग महंगा होने के बाद भी खरीदारी कर रहे थे। साथ ही लोगों ने जौ की बालियां भी पांच से दस रुपये प्रति गठ्ठा खरीदा।
विज्ञापन


दोपहर बाद ही सड़कों में दिखाई देने लगा था सन्नाटा
फिरोजाबाद। बुधवार को होली का त्योहार होने के कारण दोपहर के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा था। अधिकांश लोग प्रतिष्ठान आदि को बंद करके घरों की ओर जाने लगे थे। हाईवे के बाजार समय से पहले ही बंद हो गए थे।
विज्ञापन


सिंगल रूटों पर बमुश्किल मिल सके वाहन....
फिरोजाबाद। जिले के सिंगल रूटों पर मंगलवार की शाम को बमुश्किल से वाहन मिल सके। क्योंकि दोपहर के बाद तो बस का स्टाफ हो या फिर टाटा मैजिक एवं अन्य वाहनों के चालक भी होली की मस्ती में घुल मिल गए थे। सिंगल रूटों पर सवारियां भी काफी कम निकल रहीं थी। इस कारण वाहन आसानी से नहीं मिल पा रहे थे। इस तरह की स्थिति जलेसर रोड, कोटला रोड,खैरगढ़ रोड एवं फतेहाबाद रोड के साथ ही मटसेना रोड पर दिखाई दिया। देर शाम को दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपने घरों तक अधिक पैसा देकर ही वाहन का इंतजाम करना पड़ा। तभी घरों को पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed