{"_id":"627026d094f5d45e625ff804","slug":"sucide-firozabad-news-agr5322660116","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक और युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक और युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर युवक और श्रमिक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी गिर्राज कुमार (50) ने रविवार रात कमरे के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जागे तो शव फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया गिर्राज चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। श्रमिक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। वहीं उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहना निवासी जगमोहन (35) ने रविवार रात कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि जगमोहन पर दो बेटे और दो बेटी है। पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। संवाद