{"_id":"64cbd7651cc4fa925503ae36","slug":"up-police-daroga-sub-inspector-shot-in-firozabad-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : फिरोजाबाद में दरोगा की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सीने पर किया वार, पुलिस अधिकारी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : फिरोजाबाद में दरोगा की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सीने पर किया वार, पुलिस अधिकारी मौके पर
Fri, 04 Aug 2023 12:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:40 AM IST
सार
वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब दरोगा एक गांव में विवेचना करने के लिए जा रहे थे। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल दरोगा के अस्पताल ले जाते साथी पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आला अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया है और बदमाशों को जल्द पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विवेचना करने जा रहे थे
घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा आठ बजे का है। जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। विवेचना करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।ये भी पढ़ें - अखिलेश के करीबी परिवार पर बड़ी कार्रवाई: जिपं अध्यक्ष रेखा की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जेल में हैं पति-जेठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीने में मारी गोली
गोली दारोगा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। दरोगा को गोली मारने की जानकारी होते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी अरांव सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। दरोगी की हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।ये भी पढ़ें - UP: सड़क किनारे खड़ा होकर पेशाब कर रहा था सिपाही, ऐसे आई मौत; नहीं होगा यकीन