फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big accident in Uttar Pradesh Agra 300 years old haveli fell down

आगरा में बड़ी घटना: सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिरी, एक बच्ची समेत दो की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Fri, 04 Aug 2023 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Aug 2023 08:10 AM IST
सार

आगरा में शुक्रवार को बड़ी घटना हुई है। बासोनी थाना इलाके के गांव उमरैठा में सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई। हवेली गिरने से एक दर्जन ग्रामीण दब गए हैं। एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Big accident in Uttar Pradesh Agra 300 years old haveli fell down
आगरा में 300 साल पुरानी हवेली गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश आगरा जिले में बड़ी घटना हुई है। बृहस्पतिवार काे रातभर हुई बारिश के बाद गांव उमरैठा में सीलन से तड़के 300 साल पुरानी हवेली अचानक भरभराकर बराबर के दो घरों पर गिर पड़ी। इसके मलबे में छह लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को निकाला तब तक एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव उमरैठा में 300 वर्ष पुरानी तीन मंजिला हवेली का ढांचा वर्षों से जर्जर खड़ा था। बृहस्पतिवार का रात में कई घंटे मूसलाधार बारिश हुई। सीलन के चलते शुक्रवार को तड़के करीब 5 बजे हवेली का आधा हिस्सा पास में बने विनोद और राकेश के मकान पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


हवेली के मलबे से मकान ढह गए। एक मकान में सो रहे विनोद (50), उनकी पत्नी इंद्रावती (45), पुत्रवधु लक्ष्मी (28), नातिन तान्या (2), नाती रौनक (4) और तन्वी (1) मलबे में दब गए। दूसरे मकान के लोग राकेश आदि बाहर पशुओं को लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके जैसी आवाज सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण ण्गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला और सीएचसी केंद्र में इलाज के लिए भेजा।

चिकित्सकों ने तन्वी और विनोद को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। रौनक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर मौके पर एसडीएम बाह कृष्णानंद तिवारी, तहसीलदार फतेहाबाद सतीश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार बाह गौरव अग्रवाल पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बची जर्जर हवेली को गिराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

अन्य हवेली को भी गिराने की मांग

उमरैठा में हादसे के बाद अभी हवेली का आधा हिस्सा जर्जर अवस्था में खड़ा है। इसे लेकर आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। अधिकारियों ने हवेली के आसपास के घरों को फिलहाल खाली करा लिया है। तहसीलदार सतीश त्रिपाठी ने बताया कि हवेली को गिराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। धनराशि स्वीकृत होने पर पीडब्ल्यूडी के सहयोग से जर्जर हवेली को गिराया जाएगा। गांव में एक अन्य हवेली भी जर्जर हालत में खड़ी है, ग्रामीणों ने इसे भी गिराए जाने की मांग की।

घायलों से मिलने पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री

हादसे के घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने अस्पताल आकर घायलों का हाल जाना और पीड़ित परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed