{"_id":"65a2b13d78aac3a39e015e43","slug":"students-will-now-be-able-to-apply-for-scholarship-till-january-18-in-firozabad-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, छात्रवृत्ति के लिए अब 18 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन; पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, छात्रवृत्ति के लिए अब 18 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन; पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 13 Jan 2024 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 09:20 PM IST
सार
फिरोजाबाद में छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। छात्रवृत्ति के लिए अब 18 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पूरी जानकारी पढ़ें।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : twitter
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कक्षा 11 एवं इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि में बदलाव कर दिया है। छात्र-छात्राएं अब 18 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 21 जनवरी तक हार्ड कापी कॉलेज को मुहैया करानी होगी।
विज्ञापन
संस्थानों के द्वारा छात्र-छात्राओं की पात्रता सुनिश्चित करते हुए आवेदन पत्रों को 23 जनवरी तक प्रत्येक दशा में फारवर्ड करना होगा। जो संस्थान मास्टर डाटा बेस में शामिल नहीं है, जिन्हें निर्धारित तिथि तक मान्यता अथवा संबद्धता मिल चुकी है वह मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए 15 जनवरी तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के् लिए विभाग में संपर्क करें। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्यकुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने सभी डिग्री कॉलेज, टेक्नीकल कॉलेज, महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन