{"_id":"67b8c0ebc0bd08f00a054750","slug":"students-stuck-in-physics-questions-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-143102-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भौतिक विज्ञान के प्रश्नों में उलझे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भौतिक विज्ञान के प्रश्नों में उलझे छात्र-छात्राएं
Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 15 केंद्रों पर शुक्रवार को सीबीएसई के 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। नाभिक, चुंबकत्व एवं द्रव्य समेत कई टॉपिक से पूछे सवालों ने छात्रों को परेशान किया। जिले में 3268 छात्रों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई।
भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 3313 छात्र पंजीकृत थे। सुबह 10:30 बजे से सभी 15 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने तक 3268 छात्र केंद्रों पर पहुंचे। तीन घंटे की परीक्षा में छात्रों को लगातार प्रश्नों के उत्तर लिखने पड़े। केंद्रों से पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर पाठ्यक्रम से आया। लेकिन भौतिक विज्ञान विषय का पेपर था, इसलिए आसान तो रहा नहीं। सवालों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रश्न पत्र में विद्युत आवेश तथा क्षेत्र, विद्युत धारा, गतिमान आवेश तथा चुबंकत्व, चुबंकत्व एवं द्रव्य, विद्युत चुबंकीय प्रेरण, प्रत्यावर्ती धारा, किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र, तरंग प्रकाशिकी, विकिरण तथा द्रव्य, परमाणु, नाभिक आदि से जुड़े प्रश्न छात्रों से पूछे गए।
छात्रा दीप्ती, श्रेष्ठा गुप्ता, ने बताया कि चुबंकत्व से जुड़े प्रश्नों में 20 फीसदी ही आसान रहे, बाकी प्रश्नों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह परमाणु, नाभिक, गतिमान आवेश से जुड़े प्रश्न भी परेशान करने वाले रहे।