फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students showed talent in science model

Firozabad News: विज्ञान के मॉडल में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 24 Sep 2024 06:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science model
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में एमजी बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नव प्रवर्तकों के साथ विद्यालय के कुल 312 छात्र- छात्राओं ने 112 मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, विद्यालय प्रबंधक अनिल उपाध्याय, प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया। विधायक मनीष असीजा ने भी अवलोकन किया। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने नवाचार मॉडलों की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रॉनिक बाइक, मोमबत्ती, फिरोजाबाद में केसर, कॉफी व हल्दी की खेती, जैविक सब्जियों आदि मॉडल दिखाए। छात्राओं ने किडनी, फेफड़ों के मॉडल के अलावा स्मार्ट सिटी, सोर ऊर्जा आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. देवेंद्र शाह, डॉ. ओमकार सिंह यादव, डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा और डॉ संध्या द्विवेदी रहे। प्रदर्शनी में राजपाल सिंह प्रथम, राकेश कुमार द्वितीय और किरन कुमारी तृतीय रहीं। संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। इस दौरान अंजू गुप्ता, प्रज्ञा भारती, समलेश आनंद, करुणा गुप्ता, अंजली शुक्ला, सैफी, जितेंद्र अग्रवाल, लवी परिहार, राम किशन शर्मा, संगीता शर्मा, विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed