{"_id":"67d99bbdd0b243e2ef0bbbc8","slug":"student-body-found-on-railway-track-family-in-turmoil-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परीक्षा से एक दिन पहले बिना बताए घर से निकला छात्र, फिर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश; परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परीक्षा से एक दिन पहले बिना बताए घर से निकला छात्र, फिर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश; परिवार में मच गया कोहराम
Tue, 18 Mar 2025 09:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:43 PM IST
सार
छात्र नवोदय विद्यालय में आठवीं का छात्र था। बिना बताए वह घर से निकल गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि तभी रेलवे ट्रैक पर लाश की सूचना मिली। परिजन माैके पर पहुंचे तो शव देखकर कोहराम मच गया। शव लापता छात्र का ही था।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आठवीं के छात्र की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस की ओर से हादसे की संभावना जताई जा रही है। परिजन ने बताया कि मंगलवार से उसकी परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं।
मूल रूप से थाना नारखी क्षेत्र के गांव जरारा निवासी महेश चंद्र वर्तमान में थाना रामगढ़ क्षेत्र के टीचर काॅलोनी सांती रोड पर रहते हैं। उनका बेटा 15 वर्षीय लवकुश नवोदय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। पिता महेश ने बताया कि मंगलवार से उसकी परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक न लौटने पर खोज शुरू की।
मंगलवार सुबह मटसेना पुलिस ने किशोर के ट्रेन से कटने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दौकेली के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से किशोर कट गया है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।