{"_id":"60b67d2cefe114d124d38c1a40b5e1d4","slug":"stshilp-exhibition-shown-by-craftsmen-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तशिल्प प्रदर्शनी में हस्त शिल्पियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तशिल्प प्रदर्शनी में हस्त शिल्पियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हहस्तशिल्प सप्ताह के समापन पर हस्त शिल्पियों ने जिला उद्योग केंद्र में स्टॉल लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। हस्त शिल्पियों की उत्कृष्ट कलाकृतियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र में मंगलवार को समापन सप्ताह मनाया गया। प्रदर्शनी में 20 हस्त शिल्पियों द्वारा कांच के खिलौने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फोटो फ्रेम, लेडीज पर्स आदि के स्टॉल सजाए गए। प्रदर्शनी का ज्वाइंट कमिश्नर सुधांशु मोहन, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित प्रमुख एक्सपोर्टर मुकेश बंसल टोनी ने अवलोकन किया। हस्त शिल्पियों द्वारा तैयार उत्पादों की सभी ने सराहा। मुकेश बंसल ने मौके पर दस हजार कांच के खिलौने, जिसमें हिरन, घोड़े, मोर आदि तैयार करने का आर्डर भी दिया। कांच के खिलौने के लिए शाहिद बेग को प्रथम पुरस्कार, राजेंद्र कुमार द्वितीय और वीर सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। क्ले आर्ट पेंटिंग में ज्योति गुप्ता ने बाजी मारी। मैकरम में नीता मिश्रा प्रथम रहीं। कु. दीक्षा विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। रजाई और बैग के लिए विष्णु कुमार को प्रथम, रामअवतार को द्वितीय पुरस्कार मिला। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में ममता ने बाजी मारी। अंत में सभी हस्त शिल्पियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।