फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strict action will be taken against units exploiting groundwater without NOC.

Firozabad News: बगैर एनओसी भूगर्भ जल दोहन कर रहीं इकाइयों पर होगी सख्ती

Fri, 27 Feb 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against units exploiting groundwater without NOC.
फिरोजाबाद। बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं कांच, चूड़ी इकाई, कोल्ड स्टोरेज एवं पानी प्लांटों पर सख्ती की तैयारी है। नोटिस के बावजूद भूगर्भ जलदोहन को जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल नहीं करने वाली इकाइयों में बिजली कनेक्शन काटने के अलावा सबमर्सिबल को सील किया जाएगा। शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा के उपरांत इस आशय के संकेत दिए।
विज्ञापन

व्यवसायिक प्रयोग के लिए भूगर्भ जल का दोहन करने वाली इकाइयों को भूगर्भ जल संरक्षण विभाग आगरा द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना अनिवार्य है। लेकिन जिले के मक्खनपुर, फिरोजाबाद, टूंडला और उसायनी में संचालित कांच इकाइयों में से अधिकांश भूगर्भ जल संरक्षण को बने नियमों का उल्लंघन कर रहीं हैं। इसके अलावा जिले की फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना और सिरसागंज क्षेत्र में संचालित कोल्ड स्टोरेज द्वारा भूगर्भ जल दोहन को जरूरी एनओसी नहीं ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समीक्षा बैठक के दौरान इस पर कड़ी आपत्ति जताई। डीएम ने नोटिस अवधि में एनओसी नहीं लेनी वाली इकाइयों में स्थापित सबमर्सिबल का बिजली कनैक्शन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद भी एनओसी नहीं लेने पर संबंधित इकाई का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में बगैर एनओसी भूगर्भ जल दोहन वाली व्यवसायिक इकाई
कांच व चूड़ी इकाई 86
कोल्ड स्टोरेज 47
पानी प्लांट 07
वाहन धुलाई केंद्र 20


बगैर एनओसी भूगर्भ जलदोहन कर रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले चरण में नोटिस जारी किए जाएंगे। तदोपरांत सबमर्सिबल अथवा नलकूप काे सील करने कार्रवाई होगी। इसके बाद विद्युत विभाग के सहयोग से प्रतिष्ठान में स्थापित सबमर्सिबल का बिजली कनेक्शन विच्छेदित कराया जाएगा।
नवरत्न सिंह, वरिष्ठ हाइड्रोलोजिस्ट, भूगर्भ जल संस्थान आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed