फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strict action will be taken against those doing black marketing of DAP

Firozabad News: डीएपी की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 29 Sep 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those doing black marketing of DAP
फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश को आगे ले जाने में किसानों की महत्ती भूमिका है। देश की अर्थव्यस्था की रीढ़ किसान है। किसानों से आह्वान किया कि वह फसलों में रासायनिक खादों का कम प्रयोग करें, जिससे आने वाली पीढ़ी को बीमारियों ने बचाया जा सके। उन्होंने कहा किसानों के प्रयोग में आने वाली डीएपी ब्लैक में बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री शनिवार को विकास भवन प्रांगण स्थित नर्सरी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय तिलहन मेला को संबोधित कर रहे थे। शासन की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मंत्री एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने जिले के किसानों से कहा कि वह रसायनिक खादों का प्रयोग के बजाय जैविक खादों का प्रयोग करें। इससे उत्पादन अच्छा होगा फसल की गुणवत्ता सुधरेगी।
विज्ञापन

किसानों को फसल की बुबाई के दौरान उर्वरक की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। ब्लैक में बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएम रमेश रंजन ने किसानों से आह्वान किया कि वह पराली नहीं जलाएं। बल्कि पराली की खाद बनाएं। इसके प्रचार के लिए वाहन की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2.14 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण किया। संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक रामऔतार गुर्जर, एडीएम विशु राजा, डीडी कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये किसान हुए सम्मानित
जिला स्तरीय संगोष्ठी में अनुज कुमार, शोभा सिंह ग्राम कायथा नारखी, अनोज कुमार आर्यनगर एका, धनपाल सिंह भकार हाथवंत, रामखिलाड़ी निकाऊ हाथवंत, शीला देवी स्यावरी हाथवंत, मोहम्म्मद आदिल फिरोजाबाद, प्रभात कुमार किठौत अरांव आदि किसानों को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। किसानों को तोरिया के बीज की निशुल्क किट प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed