{"_id":"60903ed08ebc3e246a000b25","slug":"strenuous-in-the-exercise-of-grabbing-the-chair-of-the-block-chief-firozabad-news-agr490710439","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने की कवायद में जुटे कद्दावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने की कवायद में जुटे कद्दावर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी के दावेदारों ने बीडीसी सदस्यों की खोज शुरू कर दी है। बीडीसी से संपर्क साधने के साथ ही उनके परिजनों से बातचीत की जा रही है। मतगणना के दौरान भी कई दावेदार मतगणना केंद्रों के आसपास सक्रिय नजर आए।
जिले में प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना सोमवार शाम तक जिले के सभी नौ ब्लॉकों में समाप्त हो गई। मतगणना समाप्त होने के बाद अब कुर्सी हथियाने का खेल शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारे में एक ओर हार-जीत के आंकड़े फिट किए जा रहे हैं तो ब्लॉक प्रमुख पद को हथियाने के लिए सभी नौ ब्लॉकों में सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े पदाधिकारी सक्रिय नजर आए।
यादव बहुल जिला होने के कारण मुख्य विपक्षी दल सपा भी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सियों को कब्जाने की कोशिश में हैं। फिलहाल तो इस पद के दावेदार राजनीतिक दल की भूमिका के स्थान पर व्यक्तिगत संबंधों को हवाला देकर बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटे हैं। सदर ब्लॉक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तो जसराना में हाल ही में ब्लॉक प्रमुख रहे संजीव यादव सक्रिय हैं।
विज्ञापन
अरांव में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के परिजन ब्लॉक प्रमुख पद को हथियाने की कवायद में जुट गए हैं। नारखी मकें एससी सीट होने के बाद भी भाजपा यहां का ब्लॉक प्रमुख पद अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रही है। कमोवेश यही हाल एका, हाथवंत, शिकोहाबाद, मदनपुर ब्लॉक में है।